---Advertisement---

Rain Alert 23 Feb 2026: बिहार में बारिश से मचेगा हाहाकार, तो यूपी में मौसम का यू-टर्न बढ़ाएगा परेशानी; चेक करें झारखंड का वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 23 Feb 2026: हल्की गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही, कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2026 5:25 अपराह्न

Rain Alert 23 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 23 Feb 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। हल्की गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही, कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। जिसने स्थानीयों लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर भी लोगों विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। विभाग ने भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में विभाग ने मूसलाधार बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बिहार, यूपी, झारखंड समेत कई जगहों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट

बिहार में बारिश से बढ़ेगी परेशानी – Rain Alert 23 Feb 2026

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है। विभाग के मुताबिक छपरा, आरा, समस्तीपुर, भागलपुर, गया जी, सासाराम, बेगूसराय, सीवान, हाजीपुर समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगरअधिकतम तापमान की बात करें तो 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी में मौसम का यू-टर्न बढ़ाएगा परेशानी

विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कल का मौसम सुहावनी रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने मेरठ, आगरा, नोएडा और आसपास के जिलों में आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि इस दौरान मौसम खुशनुमा बना रहेगा। इसके अलावा अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

झारखंड में मौसम मचाएगा तबाही

विभाग ने झारखंड के खई जिलों में स्थानीय स्तर पर तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया ह। साथ ही मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अगर सावधानी का बात करें तो रज-चमक के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। खेतों में काम करते समय मौसम पर नजर रखें। खुले मैदान या जलाशयों के पास जाने से बचें। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026