Rain Alert 25 August 2026: देश भर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है और ऐसे में आने वाले 24 घंटे कुछ शहरों के लिए आफत से कम नहीं है। जहां तेज हवाओं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। अगर आप भी आज घर से बाहर निकलने के लिए प्लान बना रहे हैं तो मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेन अलर्ट 25 अगस्त 2026 को देखकर ही निकले। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल क्या है।
दिल्ली में क्या है बारिश का खतरा
दिल्ली में अगर रेन अलर्ट की बात करें तो न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। आईएमडी ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।
यूपी और बिहार में जानें Rain Alert 25 August 2026
उत्तर प्रदेश के मौसम के हाल की बात करें तो वाराणसी से लेकर लखनऊ के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ सहित ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो मूसलाबाद बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में में बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी गई है। कई जगह पर बारिश अपने उग्र अवतार दिखाने के लिए तैयार है।
कहां के लिए ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में कहां है खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक उड़ीसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य शहरों को येलो अलर्ट बताया गया है। इसके साथ ही पंजाब में भी बारिश का माहौल देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी बादलों का आवाजाही बना रहेगा। बिजली चमकने के साथ-साथ कई शहरों में बारिश का अनुमान बताया गया है। उत्तराखंड में अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया गया है। भारी बारिश की वजह से रास्ते बंद किए जा सकते हैं। हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी बारिश की संभावना है।
25 राज्यों में आफत की तरह टूट सकती है बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य, पूर्वी और उत्तर भारत के 25 राज्यों में 60-75 किमी/घंटा की तूफानी हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, असम, मेघालय का नाम शामिल है।
