---Advertisement---

Rain Alert 25 July 2026: बिहार, यूपी में इस वजह से किसानों की बढ़ी चिंता, तो इन राज्यों में बारिश का रेड, ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain Alert 25 July 2026: उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 6:26 अपराह्न

Rain Alert 25 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 25 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विभाग ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कुछ राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

बिहार, यूपी में इस वजह से किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार में तेज बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों को टेंशन बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधुबनी, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में बादल छाए रहने, बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, अयोध्या और झांसी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

गुजरात में भीषण बारिश का रेड अलर्ट

बीते दिनों से गुजरात और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। आईएमडी ने अरावली, छोटा उदेपुर, दादरा और नगर हवेली, दाहोद, दमन, डांग, देवभूमि द्वारका, दीव, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, महिसागर, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के भिंड, दतिया, ग्वालियर, मंदसौर, मुरैना, नीमच, श्योपुर कलां में भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही राजस्थान में भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026