---Advertisement---

Rain Alert 27 July 2026: बिहार, यूपी में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील, तो इन राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश, बिजली गिरने से मचेगा हाहाकार, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 27 July 2026: विभाग ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2026 5:46 अपराह्न

Rain Alert 27 July 2027
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 27 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विभाग के अनुसार, 27 और 28 जुलाई 2026 के दौरान उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार में लगातार हो रही बारिश से कोशी, गंडक जैसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

बिहार में अगले 48 घंटे बेहद चिंताजनक

मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग की तरफ से पटना गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आईएमडी ने गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यूपी में  विभाग का दिखेगा रौद्र रूप  – Rain Alert 27 July 2026

उत्तर प्रदेश में कल से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रवाह बढ़ने और मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा तथा कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी, मध्य और तराई क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, संतकबीरनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज बलिया,गाजीपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल दिन में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन दोपहर और शाम के समय बादल छाने तथा कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल, उमस और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026