Rain Alert 27 June 2026: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तो मौसम विभाग की तरफ से आसमानी अलर्ट जारी कर दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज समझना मुश्किल होता जा रहा है। कई जगहों पर तो आसमानी अलर्ट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा कई जगहों पर मानसून से पहले ही झमाझम बारिश और तूफान देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश तबाही मचाने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते है कि देशभर का वेदर रिपोर्ट।
चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में रेड अलर्ट
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान मौसम एक बार फिर चिंता का विषय बन सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों के जलस्तर में तेजी की आशंका बनी हुई है।
विभाग ने साफ तौर पर यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। खराब मौसम की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बिहार में मौसम से मचेगा आतंक
बिहार के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं की भी संभावना जताई गई है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले मैदान में रहने से बचना चाहिए। झारखंड के कई जिलों में मानसून की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
इन इलाकों में आसमानी आफत का आतंक
इस हफ़्ते पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश (7–20 सेमी) होने की संभावना है।अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।






