---Advertisement---

Rain Alert 29 May 2026: दिल्ली से पहाड़ तक मौसम का खतरनाक रूप, कई राज्यों में बिजली, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 29 May 2026: राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मौसम ने खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। जिससे चिंता बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 6:21 अपराह्न

Rain Alert 29 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 29 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मौसम ने खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज भी बदल चुका है। कई जगहों पर तो विभाग बादल फटने, भूस्खलन, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज – Rain Alert 29 May 2026

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी में तेज बारिश, धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक राजघाट, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, सफदरजंग समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रैफिक और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत खई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट लगातार चेक करने की सलाह दी गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें प्रभावित हो सकती हैं।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

29 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है।  29 मई और 1 से 3 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तथा 28 मई और 31 मई से 3 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026