---Advertisement---

Rain Alert 3 June 2026: उत्तराखंड में तूफान, बारिश से मचेगा मौत का तांडव, तो बिहार, यूपी में आकशीय बिजली से तबाही की आशंका, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 3 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। कई जगहों पर तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने का अलर्ट है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 6:35 अपराह्न

Rain Alert 3 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 3 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून 2026 को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि बिहार में कई जगहों पर आकाशीय बिजली का आतंक देखने को मिल रहा है। विभाग की तरफ से इस दौरान पूरी तरह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में तूफान, बारिश से मचेगा मौत का तांडव

विभाग के मुताबिक देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो चारधाम यात्रा के बीच आईएमडी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। जून का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर बर्फबारी की खबरें सामने आ रही थी।

वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज तूफान के बारिश और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। साथ ही यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग समेत कई जगहोंं पर चेतावनी जारी कर दी गई है।

बिहार में आकाशीय बिजली का खतरा

बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों और खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए। बिजली चमकने की स्थिति में सुरक्षित भवनों के अंदर शरण लेना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। विभाग की तरफ से हाजीपुर, गया. सासाराम, आरा, बक्सर, पटना, छपरा समेत कई जगहों पर अलर्ट जाकी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग के मुताबिक लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की जा सकती हैं।बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026