Rain Alert 3 October 2026: साउथ में बारिश का तांडव तो यूपी-दिल्ली और बिहार में क्या है हालत, जानें मौसम विभाग की वार्निंग

Rain Alert 3 October 2026: साउथ की तरफ बारिश का रौद्र रफ्तार देखने को मिलने वाला है तो वहीं उत्तर प्रदेश दिल्ली सहित कई जगह पर मौसम का हाल बिगड़ने वाला है। आइए जानते हैं किन शहरों में खतरा बताया गया है।

Rain Alert 3 October 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 3 October 2026

Rain Alert 3 October 2026: अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निश्चित तौर पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है लेकिन इस सबके बीच कई राज्यों में बारिश का खतरा बताया जा रहा है। आईएमडी की चेतावनी की बात करें रेन अलर्ट 3 अक्टूबर 2026 में आखिर किन शहरों में एक बार फिर बारिश का कहर देखा जाएगा। इस बारे में जानकारी दी गई है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की वापसी के बीच पूर्वोत्तर भारत में 2 से 8 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

साउथ में दिख सकता है बारिश का आतंक

रेन अलर्ट 3 अक्टूबर 2026 की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का दौर जारी रहने वाला है जहां गरज चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका बताई गई है। इन शहरों में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी जैसे जगह पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली में क्या है Rain Alert 3 October 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो बताया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है हालांकि इस दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

बिहार और झारखंड के लिए जानें क्या है रेन अलर्ट

इसके साथ ही अगर बिहार के मौसम के हाल की बात करें तो बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेने वाला है। जहां कुछ जगह पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है तो इसके साथ ही झारखंड में भी मौसम का रौद्र अवतार देखने को मिलने वाला है। पश्चिम बंगाल में आंधी और तूफान का भी खतरा बताया गया है।

हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक क्या है खतरा

3 अक्टूबर 2026 की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना बताई गई है। जहां उत्तर प्रदेश में नोएडा से लेकर गाजियाबाद मेरठ में भी बारिश का कहर देखा जा सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर शुष्क मौसम का मिजाज रहने वाला है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे हवा भी चल सकती है।

 

Exit mobile version