---Advertisement---

Rain Alert 30 May 2026: उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी से श्रद्धालुओं की बढ़ी टेंशन, तो इन इलाकों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने का अलर्ट जारी, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 30 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब तबाही का मंजर होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2026 6:23 अपराह्न

Rain Alert 30 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 30 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आसमानी आफत का भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सबसे अद्भुत बात यह है कि जून का महीना शुरू होने वाला है, लेकिन अभी पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है कि क्या आने वाले कुछ सालों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की चिंता

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ऊंचे इलाकों में तो लगातार बर्फबारी जारी है। बता दें कि चारधाम यात्रा के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंट साहिब में बर्फबारी के बाद मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है।

बर्फ की सफेद चादर से ढके क्षेत्र के बीच श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। इसके अलावा केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग समेत कई जगहों पर बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन का  अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

विभाग के मुताबिक इस सप्ताह क्षेत्र में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 जून के दौरान, असम और मेघालय में 2 से 4 जून के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 मई से 3 जून के दौरान छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

30 मई से 4 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, साथ ही 29 मई और 2 से 4 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 31 मई से 4 जून के दौरान झारखंड और ओडिशा में, 2 जून के दौरान ओडिशा में, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026