Rain Alert 4 June 2026: उत्तराखंड में भारी बारिश, झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट, तो पंजाब-हरियाणा में वेदर रिपोर्ट से मची सनसनी, पढ़े रिपोर्ट

Rain Alert 4 June 2026: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rain Alert 4 June 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 4 June 2026: बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज समझना मुश्किल हो चुका है। सुबह के समय गर्मी से लोगों की हालत खराब हो जाती है तो शाम होते होते मौसम में ठंडापन और तेज आंधी देखने को मिलता है। विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं एक बार केदरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। बता दें कि चारधाम यात्रा के बीच मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

उत्तराखंड में तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही यमुनोत्री, गंंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग समेत कई जगहों पर भूस्खलन के साथ बादल फटने की भी चेतावनी जारी कर दी है। इसे साथ ही श्रद्धालुओं को सख्त सलाह दी गई है कि वह मौसम का मिजाज देखकर ही यात्रा के लिए निकले।

पंजाब-हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पंजाब के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। विभाग के मुताबिक अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, फरीदकोट समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से चेतावनी जारी कर दी घई है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

 

Exit mobile version