कल का मौसम 3 June 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, तो राजस्थान में रेतीले तूफान से मचेगा हाहाकार, एमपी में ओलावृष्टि से मचेगी तबाही, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 3 June 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। विभाग ने फिर कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

कल का मौसम 3 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 3 June 2026: देश में मानसून की तारीख आने की तारीख बढ़ चुकी है। वैसे तो 26 मई को केरल में मानसून का आगमन होना था। लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ गई है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां हीटवेव से लोगों को राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने जा रही है। वहीं अगर एमपी की बात करें यहां भी आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 3 June 2026 कैसा रहना वाला है?

दिल्ली में आसमानी आफत का दिखेगा कहर

राजधानी दिल्ली में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि विभाग ने आने वाले कुछ दिन तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि हीटवेव के बाद बीते कुछ दिनों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं एक बार फिर विभाग तेज, तूफान, आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, राजघाट, लोधी रोड, सफदरजंग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा समेत कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी, हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में रेतीले तूफान से मचेगी तबाही

बता दें कि हाल ही में भीषण गर्मी के बाद राजस्थान में मौसम ने ऐसा करवट लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर चूरू और बीकानेर संभाग में, 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर धूल भरी आंधी (रेतीले तूफान) चल रही थी। जिसके देख सब चौंक गए। वहीं एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और रेतीले तूफान की संभावना जताई है। इसके अलावा कई जगहों पर तूफान और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

एमपी में कल का मौसम 3 June 2026 कैसा रहेगा?

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जून की शुरुआत के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून 2026 को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version