---Advertisement---

Rain Alert 5 September 2026: उत्तराखंड में बादल फटने से लेकर इस राज्य में भूस्खलन का खतरा, दिल्ली और यूपी सहित इन 23 शहरों में आंधी-तूफान का अटैक

Rain Alert 5 September 2026: देश के अलग-अलग कोने में आखिर कैसा रहने वाला है मौसम का हाल जानिए कहां भूस्खलन तो कहां बादल फटने तक की संभावना जताई गई है। जानिए मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2026 5:43 अपराह्न

Rain Alert 5 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 5 September 2026: सितंबर की शुरुआत होते ही मानसून अपने उग्र अवतार में देश के अलग-अलग कोने में अपना असर दिखा रहा है जहां हर दिन आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया जाता है। इस सब के बीच रेन अलर्ट 5 सितंबर 2026 की बात करें तो 23 राज्यों में भीषण बारिश की तबाही देखी जा सकती है। मौसम के आक्रामक प्रहार को झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इस दौरान दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक में खतरे की घंटी जारी की गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है स्थिति।

दिल्ली में क्या है बारिश की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो कई हिस्सों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की तरफ से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में देखें मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश के मौसम के हाल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही नोएडा गाजियाबाद सहित लखनऊ कानपुर वाराणसी में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार और झारखंड में क्या है Rain Alert 5 September 2026

बिहार में पटना से लेकर गया मुजफ्फरपुर समस्तीपुर तक न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और यहां के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। झारखंड में मौसम के हाल की बात करें तो आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ बादल गरजने आंधी और बारिश का अलर्ट बताया गया है।

मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और पंजाब के लिए बढ़ा रिस्क

मध्य प्रदेश में तेज हवा और बारिश के साथ-साथ आंधी का खतरा जारी किया गया है तो इसके साथ ही महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी मौसम की मार देखने को मिल सकती है। जहां देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश तक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और बादल फटने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और सड़कें बाधित रह सकती है। लैंडस्लाइड और बारिश की खतरनाक वार्निंग जारी की गई है। राजस्थान और हरियाणा के साथ पंजाब में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। पश्चिम बंगाल में तेज तूफानी हवाएं चलने वाली है।

इन 23 राज्यों में बारिश की तबाही की आशंका

यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 September 2026

सितम्बर 4, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 4, 2026

Noida International Airport

सितम्बर 4, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 4, 2026