---Advertisement---

Rain Alert 7 March 2026: बिहार, यूपी में तेज हवाओं से मचेगी भीषण तबाही, तो इन जगहों पर लू का रेड अलर्ट; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 7 March 2026: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 6:41 अपराह्न

Rain Alert 7 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 7 March 2026:  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल सकता है—कहीं तेज हवाएं व आंधी-तूफान तो कहीं लू जैसी स्थिति। नीचे आसान भाषा में पूरी वेदर रिपोर्ट दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है। करीब 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। बिजली गिरने और हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है, खासकर 7–11 मार्च के आसपास रहने की संभावना है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट।

यूपी, बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज – Rain Alert 7 March 2026

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है। करीब 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। बिजली गिरने और हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है, खासकर 9–11 मार्च के आसपास। उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।

दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण कई जगह लू जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान कई जगह 32–35°C या उससे अधिक तक जा सकता है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। दिन में गर्मी महसूस होगी, हालांकि अभी गंभीर लू की स्थिति नहीं है।

राजस्थान, एमपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

राजस्थान में मौसम विभाग की तरफ से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक अलवर, अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बुंदी समेत कई जगहों पर विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर गिया है। जिससे राजस्थान के लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान की बात करें तो 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो मध्य भारत के प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, वहीं कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 6, 2026