Rain Alert 9 May 2026: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर खतरनाक होने वाला है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर से लेकर सिक्किम तक और हिमाचल प्रदेश से लेकर अरूणाचल तक, हर जगह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
उत्तराखंड में जब से चारधाम यात्रा की शुरूआत हुई है, बारिश रूकने के नाम नहीं ले रही है। कई जगहों पर तो ओलावृष्टि भी हुई है। इसी बीच विभाग ने भूस्खलन और बादल फटने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।
उत्तराखंड में तेज तूफान, बादल फटने का अलर्ट – Rain Alert 9 May 2026
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसने श्रद्धालुओं की टेंशन बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, समेत कई जगहों पर बारिश, बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 9 और 12 मई को तथा उत्तराखंड में 12 मई को गरज के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
पूर्वोतर में कैस रहेगा वेदर?
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 12 मई को असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। 10 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश में 9 मई को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 और 12 मई को बिजली गिरने की संभावना है। 9 और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश में और 12 से 14 मई के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।
8 से 13 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है।






