---Advertisement---

Raja Raghuvanshi को मारने से पहले पति को गाइड करती दिखी Sonam Raghuwanshi, हाथ में डंडा थामे मौत तक ले जाती जालिम बीवी का अंतिम वीडियो

Raja Raghuvanshi Murder Case: प्रेमी के लिए पति को मारने वाली Sonam Raghuwanshi का एक और वीडियो राजा रघुवंशी के साथ वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि , राजा को मारने से पहले वो पति को मारने की जगह पर लेकर जा रही थी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 16, 2025 6:03 अपराह्न

Raja Raghuvanshi
Follow Us
---Advertisement---

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी लगातार खबरों में बनी हुई है। सोनम ने 23 मई को पति राजा रघुवंशी को मेघायल में हनीमून के दौरान मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल प्रेमी की राज रघुवंशी सहित वो अन्य सुपारी किलर्स के साथ जेल में बंद है। सोनम को लेकर आए दिन नए से नए खुलासे और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक ताजा और अंतिम वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के लेकर दावा किया जा रहा है कि, पति को गाइड करते हुए सोनम रघुवंशी उस स्थान तक लेकर जा रही थी, जहां पर हत्या करनी थी। ये वीडियो वहां पर घूमने आए किसी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

Raja Raghuvanshi Murder Case का नया वीडियो आया सामने

सोनम और राजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर NDTV India ने एक्स पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हनीमून मर्डर केस: सोनम आगे-आगे, राजा पीछे-पीछे, हत्या से कुछ घंटे पहले का VIDEO आया सामने।’ वीडियो चंद सेकंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि, सोनम मेघायल में डंडे के सहारे पहाड़ पर चढ़ रही है। वो आगे-आगे बहुत ही स्पीड से चल रही है। इसके साथ ही राजा रघुवंशी उसके पीछे चल रहा है। सोनम का ये वीडियो पति राजा की हत्या से चंद घंटे पहले का बताया जा रहा है। जिस रफ्तार से सोनम आगे बढ़ रही है। उसे देखकर तो यही लग रहा है , उसके दिमाग में कुछ खतरनाक चल रहा है।

पति को मारने वाली Sonam Raghuwanshi का अंतिम वीडियो चौंका रहा

सोनम रघुवंशी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, Raja Raghuvanshi Murder Case में उसका ये अंतिम वीडियो भी कैमरे में कैद होगा। इस वीडियो को 16 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 53000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये कैमरे मे देख रही जबकि राजा चला जा रहा ये डर रही की कहीं ये कोई सबूत ना बन जाये।’ दूसरा लिखता है, ‘तत्काल फांसी दी जाए इन सब हत्यारों को।’ ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026