---Advertisement---

Rajasthan Lift Collapse: झंझुनू कॉपर खदान में राहत-बचाव कार्य हुआ पूरा, एक व्यक्ति की मौत, 14 लोग सुरक्षित; जानें डिटेल

Rajasthan Lift Collapse: राजस्थान के झंझुनू में कोलिहान खदान की लिफ्ट की चैन टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2024 12:43 अपराह्न

Rajasthan Lift Collapse
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Lift Collapse: राजस्थान के झंझुनू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर एक कोलिहान खदान की लिफ्ट की चैन टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद कोलिहान खदान में 15 लोग फंस गए। जिसके बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी था। एसडीआरएफ के एक जवान के मुताबिक, एक शव निकाल लिया गया है और 14 लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है।

कैसे हुई घटना?

राजस्थान के झंझुनू जिले के खेतड़ी स्थित कॉपर खदान में मंगलवार देर शाम लिफ्ट की चैन टूट गई। खदान में 15 लोग फंस गए। खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कुछ अधिकारी खदान की जांच करने के लिए लिफ्ट से खदान में उतर रहे थे इसी बीच लिफ्ट की चैन टूट गई और हादसा हो गया। हालांकि अभी तक घटना के कारण का पता नही चल पाया। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि 14 लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है वहीं एक शव को निकाल लिया गया है।

नीमकाथाना एसपी ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नीमकाथाना एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि 10 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। बाकी पांच लोगों को बचाया जा रहा है। कल लिफ्ट की रस्सी टूटने से लिफ्ट गिर गई। चोटें आई हैं और 10 लोगों को अस्पतालों में रेफर किया गया है।

नीमकाथाना जिला अधिकारी ने दी जानकारी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नीम का थाना कलेक्टर शरद मेहरा का कहना है कि, “10 लोगों को बचा लिया गया है, 5 अभी भी अंदर हैं। बचाए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान जारी है और उम्मीद है कि अगले 2-3 घंटों में रेस्क्यू कर लिया जाएगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद प्रबंधन की ओर से जांच करायी जायेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो लिफ्ट करीब 200 मीटर की ऊंचाई से गिरी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026