---Advertisement---

Rajasthan News: बिजनेसमैन और राजनेताओं के हत्या की साजिश नाकाम, पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़े गए शार्प शूटर; जानें पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने सूबे को एक बड़े आपराधिक वारदात से बचा लिया है। खबरों की माने तो अजमेर पुलिस ने भरतपुर क्षेत्र से आए 4 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 15, 2023 7:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने सूबे को एक बड़े आपराधिक वारदात से बचा लिया है। खबरों की माने तो अजमेर पुलिस ने भरतपुर क्षेत्र से आए 4 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी अजमेर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी गई है। दरअसल पकड़े गए सभी शार्प शूटर्स पर आरोप है कि ये राज्य के कई प्रतिष्ठित व्यापारी व पॉलिटिशयन की हत्या के इरादे से आए थे। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर सूबे को बड़े खतरे से बचाया गया है। वहीं ये भी खबर सामने आई है कि पकड़े गए शार्प शूटरों के पास से 7 पिस्तौल और 82 कारतूस बरामद किए गए हैं।

ये है पूरा मामला

अजमेर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के मुताबिक राज्य के भरतपुर से आए 4 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस क्रम में कहा जा रहा है कि ये सभी शार्प शूटर राज्य में कई प्रतिष्ठित व्यापारीयों व पॉलिटिशयन की हत्या के इरादे से राज्य में दाखिल हुए थे। अजमेर पुलिस की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि ये बदमाश कुछ दिनों से कुंदन नगर इलाके में ठहरे थे। खबर मिली कि ये शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व राजनीतिज्ञ संजय मीणा को मारने की साजिश रच रहे हैं। इसी क्रम में अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले व्यवधान डालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि राज्य में नवंबर के आखिरी सप्ताह में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रशासन एकदम चौंकस नजर आ रहा है।

https://twitter.com/AjmerpoliceR/status/1713408566609256735

प्रशासन ने बरामद किया कारतूस

अजमेर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने भरतपुर से आए शार्प शूटर को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके तहत प्रशासन द्वारा कुल 7 पिस्तौल व 82 कारतूस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अजमेर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा कि हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले ही प्रशासन ने भरतपुर से 4 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि प्रशासन द्वारा शार्प शूटर्स के नाम नहीं जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment