---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में आगामी चुनाव से पहले ED ने शुरू की छापेमारी, अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मचा हड़कंप

Rajasthan News: राजस्थान में ACB के बाद अब ईडी हुई एक्टिव, कई जगहों पर की छापेमारी

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 3, 2023 10:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में बस कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच राजस्थान में बीते दिनों ईड ने नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके अलावा सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से FERA से जुड़े मामले में भी पूछताछ की थी।

ACB ने ईडी के अधिकारी के खिलाफ लिया एक्शन

अब राजस्थान एसीबी ने ईडी के अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। बता दें कि जांच एजेंसी के अधिकारी का आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। मिली जानकारी के अनुसार नवल किशोर मीना प्रवर्तन निदेशालय में ईओ के रूप में काम कर रहे थे। उन पर आरोप लगा है कि चिटफंड से जुड़े एक मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए 17 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें 15 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारी नवल किशोर मीना पर आरोप है कि उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए करीब 17 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद राजस्थान सरकार की एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है।

ACB ने जारी किया बयान


इस मामले में ACB की ओर से बयान जारी कर बताया गया, “प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीना और उनके सहयोगी बाबूलाल मीना को खैरथल तिजारा जिला के मुंडावर में परिवादी से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।”

इन सारे घटनाक्रमों के बीच अब ACB के बाद राजस्थान में आज ईडी एक्टिव हो गई है। कहा जा रहा है कि जल जीवन मिशन घोटाला मामले में ईडी 25 जगहों पर छापेमारी करेगी। बता दें कि छापेमारी के बाद अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप बच गया है।

कई अधिकारियों के यहां हुई छापेमारी


मिली जामकारी के अनुसार बता दें कि प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी सुबोध अग्रवाल सहित कई अधिकारियों के आवास पर ईडी टीमें पहुंची है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि सुबोध अग्रवाल एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। वहीं, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी तक भी ईडी की आंच आ सकती है।

इसके साथ ही बता दें कि ACS और सीनियर ब्यूरोक्रेट IAS सुबोध अग्रवाल पर ED की रेड जारी है। उनके आवास, दफ्तर सहित 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंची हैं। वहीं, केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026