---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, फलोदी में तापमान पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस, जानें IMD की लेटेस्ट डिटेल

Rajasthan News: राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2024 3:08 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। वहीं गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान में देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी से पिछले 3 दिन के अंदर 23 लोग जान गवां चुके है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और कहर बरपा सकती है। आपको बता दें कि राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के भी कई राज्यों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, राधेश्याम शर्मा ने कहा कि,

“राजस्थान में इस गर्मी के मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में फलोदी में सबसे अधिक 50 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिन तक जारी रहेगी लू। 28-29 मई तक तापमान में करीब 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है”।

राजस्थान के और शहरों का क्या है हाल?

राजस्थान के 20 से भी ज्यादा शहरों में पारा 43 के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में शहरों का संख्या और बढ़ सकती है। वहीं विभाग ने 2 दिनों तक यानि 28 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों को दोपहर में घरों के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर 12 बजे के बाद लोग सड़को पर नदारद दिख रहे है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में फलोदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके अलावा अगर हम जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान आने वाले दो दिनों तक 47 डिग्री बने रहने की उम्मीद है। इसके अलावा जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बाहर निकलते वक्त इम बातों का रखें ध्यान

अगर कोई जरूरी काम न हो तो घर से वाहर ना निकले। दोपहर के वक्त घर के अंदर ही रहे। समय-समय पर पेय पदार्थ का सेवन करते रहे। अपने शरीर को पूरी तरह से कवर करके ही बाहर निकले। हरि सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। पूरे दिन में 7-8 लीटर पानी का सेवन अवश्य करें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026