---Advertisement---

Rajasthan News: 450 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा जोधपुर में सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर, पीएम मोदी कल करेंगे शिलान्यास  

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बनने वाले 6 मंजिला ट्रामा सेंटर में 200 बेड की व्यवस्था, ICU, CCU वार्ड की सुविधा के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं इसमें शामिल रहेंगी।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 4, 2023 8:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान  में अब हेल्थ सिस्टम सुधारने को लेकर बड़ा काम किया जा रहा है। इससे न सिर्फ जोधपुर के लोगों को फायदा होने वाला है, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान का भला भी होने वाला है। बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए ट्रामा हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान राज्य के आला अधिकारी और कई बड़े मंत्री जोधपुर में मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह जानना बहुत अहम हो जाता है,  कि बनने वाले इस  6 मंजिला में कितनी हाइटेक सेवाएं दी जाएंगी। भवन में किस प्रकार सिस्टम रहेगा। यह सभी बात हम नीचे बताने वाले हैं। 

एक्सीडेंटल रिलीफ के लिए जोधपुर में बनेगा सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर  

बता दें कि  पश्चिमी राजस्थान को हेल्थ सेक्टर में अग्रणी करने के लिए  ट्रामा अस्पताल के जरिए इसकी शुरुआत कल पीएम मोदी करेंगे। यह ट्रामा सेंटर करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बनने वाले 6 मंजिला ट्रामा सेंटर में 200 बेड की व्यवस्था, ICU, CCU वार्ड की सुविधा के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं  इसमें शामिल रहेंगी। बताया जा रहा है, इस भवन निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।        

जोधपुर अब तक AIIMS के भरोसे पर था  

देखा जाए तो जोधपुर और उसके आसपास के जिले AIIMS के स्वास्थ्य विभाग पर टिके थे।  ऐसे में अब एक नए ट्रामा सेंटर के खुल जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। आपातकालीन केस की स्थिति में इलाज बेहतर और सुरक्षित तरीके से हो सकेगा, इससे जोधपुर AIIMS को भी काफी राहत मिलेगा। बता दें कि जोधपुर AIIMS की शुरुआत हुए दो-दशक बीत चुके हैं। ऐसे में जोधपुर AIIMS ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट बना। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment