---Advertisement---

Rajasthan News: धौलपुर में 15 साल की लड़की से हैवानियत, हाथ पैर बांधकर किया रेप, खेत में बदहवास छोड़कर भागा आरोपी

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर हैवानियत की हदें पार हुई हैं। यहां 15 साल की एक लड़की के पहले हाथ पैर बांधे गए, फिर उसका बलात्कार किया गया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 31, 2023 4:23 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के तहत एक 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप हुआ है। बताया जा रहा है की पहले लड़की के हाथ पैर बांधे गए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका रेप किया गया।

आरोपी रेप करने के बाद उसे बदहवास हालत में खेत में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वहीं, पीड़ित लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन, अभी तक उसका कोई सुरगा नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने इस बात की शिकायत दी थी। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाकर उनका बयान दर्ज कर लिया गया है।

‘शौच करने बाहर गई थी बेटी’

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए बाड़ी उपखंड ले गया थी। इस बीच उसकी बेटी घर पर अकेली थी। रात करीब 8 बजे बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी। लेकिन, 1 घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों से उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रात करीब 12 बजे लड़की बदहवास हालत में खेत में पड़ी मिली। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जब लड़की को होश आया तो उसके बताया की सुनी उर्फ छोटू लोधा उसके पकड़कर खेत में ले गया था, जहां उसने बच्ची का रेप किया।

बच्ची की बात सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 457, 376, 342 और पोक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Jaipur Viral Video

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

कल का मौसम 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026