---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: BJP-कांग्रेस हो गए हैरान! राजस्थान में ओवैसी ने खेली शतरंज वाली चाल?   

Asaduddin Owaisi: सदुद्दीन ओवैसी पहले भी राजस्थान चुनाव को लेकर कई बार जनसभाएं कर चुके हैं। उस दौरान ओवैसी ने ताल ठोकते हुए कहा था, पार्टी इस बार 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने अपने पार्टी की तरफ से 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिससे एक बार फिर राजस्थान में सियासी माहौल गरमा गया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 22, 2023 6:18 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 22, 2023 7:26 अपराह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। बीते शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। ऐसे में भला मुस्लिमों के हक़ की बात करने वाले AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कहा पीछे रहने वाले हैं। ओवैसी ने अपने पार्टी की तरफ से 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिससे एक बार फिर राजस्थान में सियासी माहौल गरमा गया। राजनीति के जानकारों की मानें तो ओवैसी इस बार राजस्थान विधानसभा 2023 के चुनाव में गहरा असर डाल सकते हैं। पहले भी AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। ऐसे में अब इसकी सूची आने लगी है।     

चुनाव में अलग ढंग से करेंगे दावेदारी की पेशकश

ओवैसी पहले भी राजस्थान चुनाव को लेकर कई बार जनसभाएं कर चुके हैं। उस दौरान ओवैसी ने ताल ठोकते हुए कहा था, पार्टी इस बार 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं ओवैसी ने जनसभा के दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जुबानी हमला किया था, जो आज भी जारी है। उन्होंने आज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया।    

मुस्लिम बाहुल्य सीटों  उतारे कैंडिडेट

कैंडिडेट के ऐलान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों सोच में पड़ गए हैं। इसमें कांग्रेस को मुसलमानों की वोट चिंता सताने लगी है। शतरंज वाली चाल से कांग्रेस में हलचल है। असदुद्दीन ओवैसी ने   राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अपने तीन कैंडिडेट उतारे इनमें  जयपुर के हवा महल सीट से जमील खान, भरतपुर के कांमा से इमरान नवाब और सीकर के फतेहपुर सीट से जावेद खान को उम्मीदवार बनाकर उतारा है। ओवैसी ने कहा अभी उम्मीदवारों की आगे कई लिस्ट आएगी। पार्टी पूर्ण रूप से संगठित है। अब मुसलमान जाग चुका है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026