---Advertisement---

Rajasthan Vidhan Sabha में विपक्ष का हंगामा जारी, आज पेश होगा नकल माफिया को उम्रकैद के प्रावधान का बिल

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 18, 2023 12:44 अपराह्न

Rajasthan Assembly Session
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार (18 जुलाई) सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी है। कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे विपक्ष के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 11:40 पर विपक्ष ने दो नेता खड़े हुए और हंगामा करने लगे। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाराजगी जताई।

‘सदन की मर्यादा का हो पालन’

उन्होंने विधायकों पर तंज कसते हुए कहा, ” क्या आपकी सीट पर कोई स्प्रिंग लगी हुई है, जो आप बार-बार खड़े हो जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सदन की एक मर्यादा होती है, जिसे हमें बनाए रखना चाहिए। स्पीकर की इस टिप्पणी के बाद विधायक शांत हुए और कार्रवाई फिर शुरू हुई। फिलहाल, विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा है, जहां मंत्री विधायकों द्वारा लगाए गए प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं।

आज पेश होंगे ये महत्वपूर्ण बिल

बता दें कि विधानसभा का कार्यवाही देर शाम तक चल सकती है। आज विधानसभा में कई महत्तपूर्ण बिल पेश होने हैं। इसमें पेपर लीक रोकने और उससे जुड़े अपराधियों को उम्र कैद की सजा देने वाला बिल भी शामिल है। पहले इस बिल पर विधानसभा में चर्चा होगी, जिसके बाद इसे परित किया जाएगा।

अपराधियों को मिलेगी सख्त से सख्त सजा

विधानसभा से पास होने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनके अनुमोदन के बाद ये बिल कानून बन जाएगा। इस कानून के बनने से अपराधियों की खैर नहीं होगी। उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जा सकेगी। इसके अलावा संगठित अपराध पर नियंत्रण और कारागार अधिनियम विधेयक पेश भी आज विधानसभा में पेश होने हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026