---Advertisement---

Rajasthan News: विधानसभा चुनाव से पहले सुलझेगा सीमा विवाद! इन दो राज्यों के राज्यपालों ने 7 जुलाई को उदयपुर में बुलाई बैठक

Rajasthan News: राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा को लेकर चल रहा विवाद जल्द सुलझ सकता है। इसके लिए 7 जुलाई को उदयपुर में एक बैठक बुलाई गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 4, 2023 4:08 अपराह्न

Governor meeting in Udaipur
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा को लेकर चल रहा विवाद जल्द सुलझ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीमा विवाद सुलझाने को लेकर उदयपुर में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। ये बैठक 7 जुलाई को बुलाई गई है। जिसमें दोनों राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद होंगे, जो सीमा विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे। ये विवाद सुलझाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस साल के अंत में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों के मद्देनजर ही ये बैठक बुलाई गई है। इधर, उदयपुर प्रशासन ने बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनाव से पहले सीमा विवाद सुलझाने की तैयारी

ये बैठक उदयपुर के सम्भागीय आयुक्तालय में आयोजित की जाएगी। जहां राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मध्यप्रदेश के राज्यपाल गंगू भाई पटेल, सीमा से सटे संभागीय आयुक्त, आईजी सहित कई जिलों के कलेक्टर और एसपी मौजूद रहेंगे। ये बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। लोकसभा चुनाव से पहले यह बैठक होना अहम माना जा रहा है। क्योंकि बैठक में दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद सुलझ सकता है।

इन जिलों के SP-DM बैठक में होंगे शामिल

उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने तैयारियों के मद्देनजर उदयपुर में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें बेहतर व्यस्थाओं के दिशा-निर्देश दिए। 7 जुलाई को होने वाली इस बैठक में राजस्थान के प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, धौलपुर, करौली, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़ और कोटा जिलों के कलेक्टर-एसपी शामिल होंगे। जबकि, मध्यप्रदेश के नीमच, आगर-मालवा, झाबुआ, रतलाम और मंदसौर जिलों के कलेक्टर-एसपी बैठक में भाग लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026