---Advertisement---

Jaipur News: दिल्ली-गुजरात के बाद जयपुर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है प्रशासन का पक्ष?

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार जयपुर के कई स्कूलों को अज्ञात मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 13, 2024 1:01 अपराह्न

Jaipur News
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार जयपुर के कई स्कूलों को अज्ञात मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका संज्ञान लिया है।

प्रशासन की ओर से जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने मामले को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के साथ बम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए धमकी भेजने वाले आरोपी की खोज की जा रही है। बता दें कि अभी बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली व गुजरात के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसको लेकर खूब सुर्खियां बनी थीं।

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में आज सुबह-सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज MGPS स्कूल, सेंट टेरेसा स्कूल, महेश्र्वरी स्कूल एमपीएस व संस्कार स्कूल समेत कुछ निजी विद्यालयों को धमकी भरे मेल आए।

इस मेल के जरिए अज्ञात मेल यूजर ने इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जिसके बाद छात्रों के साथ अभिवावक भी परेशान नजर आए।

प्रशासन का पक्ष

जयपुर के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने वाले मामले को लेकर प्रशासन सजग नजर आया। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ बम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया जिससे कि मामले की सच्चाई पता लगाई जा सके।

इसके अलावा जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच की जा रही है जिससे कि धमकी भेजने वाले आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

जयपुर पूर्वी के डीसीपी कवेन्द्र सागर की ओर से भी कहा गया कि बम स्क्वॉड की टीम इस मामले को लेकर तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। प्रशासन लगातार इस प्रयास में है कि आरोपी का पता लगाकर उसे को जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026