---Advertisement---

Jodhpur Murder: जोधपुर में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, झोपड़ी में जलाए चारों शव

Jodhpur Murder: राजस्थान के जोधपुर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना में चारों की बेरहमी से हत्या की गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Jodhpur Murder
Follow Us
---Advertisement---

Jodhpur Murder: राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की ये मामला आपसी रंजिश का है। हत्यारों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

इस नरसंहार में एक ही परिवार की दो महिलाओं, एक पुरूष और एक छह माह की बच्ची की हत्या की गई है। जिनके शवों को हत्या के बाद आंगन में जला दिया गया।

एक ही परिवार को चार लोगों की हत्या

जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह तड़के 3 बजे की है। सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने घर से धुंआ उठता देखा, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पाया कि आंगन में कुछ शव जल रहे थे। लोगों को जब ध्यान से देखा तो पता चला की ये शव उसी परिवार के थे। सभी शव बुरी तरह से जल चुके थे।

शवों को देख लोगों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

झोपड़ी में जलाए चारों शव

सामूहिक नरसंहार की जानकारी देते हुए जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चार लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है। पहले चारों को तेज धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया, फिर सभी के शवों को आग लगा दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब वे सुबह उठे तो देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ था और आंगन में शव जल रहे थे। लोगों ने बताया कि चारों की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव क्षत विक्षत हालत में पड़े थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026