---Advertisement---

क्या Madan Rathore ने पाकिस्तान के लिए जगजाहिर किया प्यार, जब चौतरफा हुआ बवाल तो राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष ने बताया साजिश

Madan Rathore: राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस पर सफाई देते हुए आखिर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2026 12:25 अपराह्न

Madan Rathore
Follow Us
---Advertisement---

Madan Rathore: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जगजाहिर है लेकिन इस सब के बीच राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष ने पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। दरअसल ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने यह कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच वार होता है तो वह पाक के साथ है। इस पर उन्हें चौतरफा फजीहत का सामना करना पड़ा। अब मदन राठौर को खुद सफाई देनी पड़ी है। जानिए क्या है पूरा मामला जो फिलहाल विवादों में है।

Madan Rathore पाकिस्तान को लेकर क्या कह कर फंसे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Beatroot News (@beatrootnews)

दरअसल सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रही है जहां राजस्थान के BJP के अध्यक्ष मदन राठौर का कहते हुए नजर आते हैं कि ” अगर अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वह हमारे पड़ोसी हैं।”

बयान पर सफाई देते हुए क्या बोले मदन राठौर

वहीं इसे लेकर जब सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हुआ और बीजेपी अध्यक्ष पर सवाल उठाए जाने लगे तब उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि “मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। पाकिस्तान के प्रति भारत की विदेश नीति बिल्कुल स्पष्ट है। हम पाकिस्तान का विरोध करते हैं।”

क्यों मदन राठौर ने साजिश का दिया नाम

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि “ये बातें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे। किसी ने 2 सेकंड या 8-10 सेकंड की एक क्लिप ली है और उसे संदर्भ से हटाकर पेश किया है। इसके पीछे एक साजिश है। पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते दुश्मनी वाले हैं; वे आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और आतंकवादियों को ट्रेनिंग देते हैं। वे साजिशें रचते हैं और हमारे खिलाफ हमले करते हैं—ऐसे में हम उनके साथ कैसे रह सकते हैं? हम कभी साथ नहीं रह सकते।”

हालांकि मदन राठौर के लेकर दिए गए इस बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष लगातार हमलावर है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026