---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में मुफ्त में स्कूटी बांट रही गहलोत सरकार, जानिए कौन कर सकता है आवेदन ?

Rajashtan News: राजस्थान की गहलोत सरकार मुफ्त में लोगों को स्कूटी बांट रही है। जी हां, सरकार ने एक खास वर्ग के लोगों के लिए ये बड़ा ऐलान किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 1:14 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार मुफ्त में लोगों को स्कूटी बांट रही है। जी हां, सरकार ने एक खास वर्ग के लोगों के लिए ये बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सरकार प्रदेश के दिव्यांग जनों के लिए ये योजना लेकर आई है। जिसके तहत प्रदेश भर के दिव्यांग छात्र-छात्राओं समेत नौकरी कर रहे दिव्यांग लोगों को मुफ्त में स्कूटी दी जा रही है। ताकि इन्हें अपने गंतव्य तक जाने में कोई परेशानी न हो।

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम

सरकार इस योजना के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। जिसका फायदा दिव्यांग जनों को मिल भी रहा है। अब दिव्यांग छात्र-छात्राओं और नौकरी कर रहे दिव्यांग लोग आसानी से अपने स्कूल और दफ्तर जा रहे हैं। पहले इस योजना के तहत 2000 स्कूटी वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, अब सरकार ने उसे बढ़ाकर 5000 हजार कर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढे़ं: Salary Hike: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में की बढ़ोतरी, इतना हुआ इजाफा

किसे मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ सिर्फ दिव्यांग जनों को ही मिलेगी। यानी सिर्फ दिव्यांग नागरिक ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आपके शरीर का 50 फीसदी हिस्सा दिव्यांग होना चाहिए। यदी अपके पास पहले से ही कोई दोपहिया वाहन है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के लिए 19 से लेकर 45 वर्ष के दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपके पास सारे डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले सरकार की अधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां जाकर लॉगिन करें। अगर आपके पास आईडी है, तो साइन इन पर क्लिक करें, अगर आईडी नहीं है, तो साइन अप पर क्लिक करें। इसके बाद SJMS DSAP आइकन पर क्लिक करें। अगर आपको यह आईकन नजर नहीं आ रहा है, तो SJMS DSAP सर्च करें। इसके बाद आपको योजना का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको सारी डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद सारे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। बता दें कि ये राज्य सरकार की मुफ्त योजना है। ऐसे में इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, एक घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026