---Advertisement---

राजस्थान के चुनावी मैदान में बदला PM का अंदाज, बोले-‘जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म, वहां मोदी की गारंटी शुरू’

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर भाजपा की तैयारियां जोरो पर नजर आ रही हैं। भाजपा की कोशिश है कि राज्य की सत्ता परिवर्तन वाली परंपरा के साथ एक बार फिर सरकार में वापसी की जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 12:38 अपराह्न

Rajasthan Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर भाजपा की तैयारियां जोरो पर नजर आ रही हैं। भाजपा की कोशिश है कि राज्य की सत्ता परिवर्तन वाली परंपरा के साथ एक बार फिर सरकार में वापसी की जाए। इस क्रम में सूबे के चुनावी मैदान में पीएम मोदी भी लगातार जनसभा को संबोधित कर अपने दल के समर्थन की अपील कर रहे हैं। आज राज्य के डूंगरपुर में जनसभा संबोधन के दौरान उनका अंदाज बदला नजर आया और उन्होंने कहा कि “जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां मोदी की गारंटी शुरू होती है।” चुनावी मैदान में पीएम मोदी के इस बदले अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान के डूंगरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारुढ़ दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों आदिवासियों की कभी मदद नही की। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण ही राज्य के युवाओं का सपना चकनाचूर हो गया। कांग्रेस की सरकार ने राज्य की सभी सरकारी नियुक्तियों में घोटाले किए हैं। हमारी सरकार बनने पर सभी घोटालो की जांच की जाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने पार्टी को समर्थन देने की अपील भी की।

सरकार बनने के बाद होंगे ये काम

राजस्थान के डूंगरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई अहम बाते कहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों को निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि “यहां सरकारी कर्मचारियों को भी धोखा दिया गया है और महीनों उनके पैसे अटके पड़े हैं जिसकी सुनवाई नहीं होती।”

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “हमारी सरकार ने देश के करोड़ों आदिवासियों की मदद की है। उनके लिए एक अलग मंत्रालय बनाने के साथ आदिवासी कल्याण के लिए बजट भी बढ़ाया गया है। पीएम मोदी के लगातार हो रहे राजस्थान दौरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर राज्य में अपना प्रभुत्व कायम करना चाहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

NEET UG 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

कल का मौसम 11 May 2026

मई 10, 2026