---Advertisement---

Rajasthan News: चुनावों से पहले सफाई कर्मियों के 13 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, वाल्मिकी समाज को मिलेगी प्राथमिकता

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार जल्द ही सफाई कर्मचारियों के 13 हजार पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए नियमों में भी संशोधन किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 9, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने सफाई कर्मचारियों के बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार जल्द ही सफाई कर्मियों के 13 हजार पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने नियमों में संशोधन भी कर दिया है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस सरकार 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मियों के खाली पड़े 13 हजार 184 पदों पर सीधी भर्ती करना चाहती है। जिसके लिए सरकार ने राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा नियम (2012) में संशोधन भी कर दिया है।

इंटरव्यू के साथ जड़ेंगे प्रैक्टिकल के मार्क्स

स्वायत्त शासन विभाग ने संशोधन करने के बाद नए नियम की अधिसूचना भी जारी कर दी है। संशोधन के बाद नए नियम में रूल नौ के तहत इंटरव्यू के साथ प्रैक्टिकल भी जोड़ा गया है। यानी इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब सफाई टेस्ट भी देना होगा, जिसके मार्क्स इंटरव्यू के साथ जुड़ेंगे। इन दोनों टेस्ट को क्लियर करने के बाद भी उम्मीदवार का सेलेक्शन सफाई कर्मी के लिए होगा।

वाल्मिकी समाज को मिलेगी प्राथमिकता

राजस्थान नगरपालिका सफाई कर्मचारी सेवा नियम (2012) में संशोधन करने के बाद नए नियमों के तहत 13 हजार पदों पर हो रही भर्ती में परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े और वाल्मिकी समाज के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए एक साल का अनुभव भी चाहिए होगा। जिसके बाद इंटरव्यू और प्रैक्टिकल के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश सरकार इन पदों के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Jaipur Viral Video

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

कल का मौसम 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026