---Advertisement---

Rajasthan News: खुशखबरी! अजमेर के JLN मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई बाईपास सर्जरी, जानें कैसे मरीजों को मिलेगा फायदा

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज की ओर से बाईपास सर्जरी की शुरूआत की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2024 1:37 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज की ओर से बाईपास सर्जरी की शुरूआत की गई है। अजमेर मेडिकल कॉलेज राजस्थान के उन 6 मेडिकल कॉलेजों में से एक है जो कि बड़े पैमाने पर मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा प्रदान करता है।

अजमेर में स्थित JLN मेडिकल कॉलेज की ओर से शुरू की गई इस चिकित्सकीय सुविधा को मरीजों के लिए खुशखबरी माना जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बाईपास सर्जरी शुरू होने से भारी संख्या में मरीज लाभवान्वित होंगे और उन्हें इलाज के लिए जयपुर या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

अजमेर में मिलेगी बाईपास सर्जरी की सुविधा

राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज में बाईपास सर्जरी की शुरूआत हो गई है। चिकित्सकीय संस्थान से जुड़े डॉ प्रशांत कोठारी के नेतृत्व में डॉक्टर्स ने अजमेर निवासी अर्जुनलाल (47 वर्ष) की सफल हार्ट बाईपास सर्जरी की। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने स्पष्ट किया कि अब बाईपास सर्जरी के लिए मरीजों को जयपुर या अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा।

बता दें कि अजमेर में स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, केकड़ी, सवाई माधोपुर व अन्य इलाकों से मरीज आते हैं। ऐसे में राजस्थान के इन दूर-दराज इलाकों से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को अब थोड़ी राहत मिल सकेगी।

मरीजों को मिलेगा फायदा

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज में बाईपास सर्जरी शुरू होने से मरीजों को फायदा मिल सकेगा। बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों में बाईपास सर्जरी के लिए मरीज को 4 से 5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत यह इलाज मुफ्त में कराया जा सकता है। ऐसे में अजमेर मेडिकल कॉलेज में बाईपास सर्जरी कराकर मरीज लाखों रुपये की बचत भी कर सकता है। वहीं मरीजों को इलाज के लिए अब इधर-उधर भटकने से भी राहत मिल सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026