---Advertisement---

Rajasthan News: उम्मीदवार कृपया ध्यान दें, राजस्थान में बदल गया सरकारी परीक्षा में शामिल होने का तरीका

Rajasthan News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए एक नया आदेश जारी किया है। इससे परीक्षा में बैठने वाले उम्मदीवारों को अब इसका ध्यान रखना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 4, 2023 6:23 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए अक्सर सरकारी परीक्षा देते हैं तो आपको इस खबर को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। दरअसल राजस्थान (Rajasthan News) कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक नया आदेश जारी किया है। सरकारी परीक्षाओं में डमी उम्मीदवारों को रोकने के लिए बोर्ड ने ये कदम उठाया है। बोर्ड के इस कदम से अब परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा से गुजरना होगा। आपको बता दें कि बोर्ड अब डमी उम्मीदवारों सरकारी परीक्षाओं में जाने से रोकने के लिए एडमिशन कार्ड पर लगी फोटो को देखकर नियुक्ति देगा।

बोर्ड ने उठाया है ये नया कदम

बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा है कि पीटीआई और थर्ड श्रेणी में शिक्षक भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को इस नई प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए बोर्ड ने दोनों परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड निकलवाएं हैं, जिसे शिक्षा निदेशालय को भिजवाई जाएगी। बोर्ड को उम्मीद है कि इस नए कदम से परीक्षा में डमी उम्मीदवार को बैठने से रोका जा सकेगा।

अब अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए आदेश के तहत अब जिलों में नियुक्त अधिकारी पहले उम्मीदवार की फोटो का मिलान करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि नियुक्ति देने वाला अधिकारी ये भी लिखकर देगा कि ये फोटो सही है और उम्मीदवार असली है। बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा करके नियुक्ति दी गई तो इसमें नियुक्ति देने वाला अधिकारी भी दोषी माना जाएगा।

मालूम हो कि पीटीआई भर्ती में डमी उम्मीदवारों का मामला सामने आया था। ऐसे में इस बार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ये बड़ा कदम उठाया है। अब इस नए आदेश को हर भर्ती परीक्षा में लागू किया जाएगा।

इस तरह से होता था डमी उम्मीदवारों का सेलेक्शन

सरकारी भर्ती परीक्षा में आवेदन पत्र पर डमी उम्मीदवार की फोटो लगाते हैं। इसके बाद डमी उम्मीदवार के नाम से ही प्रवेश पत्र जारी होता है। इसके बाद डमी उम्मीदवार परीक्षा देकर पास हो जाता है। वहीं, स्क्रूटनी के दौरान दस्तावेज संशोधन के दौरान डमी उम्मीदवार की फोटो बदलकर असली अभ्यर्थी की फोटो लगा दी जाती है। ऐसे में उस अभ्यर्थी का बिना परीक्षा दिए ही सरकारी नौकरी में चयन हो जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026