---Advertisement---

Rajasthan News: यहां जमीन खोदोगे तो पक्का चांदी का सिक्का मिलेगा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सिक्कों की फोटो  

Rajasthan News: यदि आपसे कोई यह कहे कि यहां जमीन को खोदो और चांदी के सिक्के  की झोली भरकर अपने घर ले जाओ, तो आपको ऐसे में कैसा लगेगा? स्वाभाविक सी बात है! आप ख़ुशी से झूम उठेंगे और कहेंगे बताओं कहां की जमीन खोदनी है, मैं रेडी हूँ। बिल्कुल ठीक ऐसी  ही एक खबर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 2, 2023 6:47 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: यदि आपसे कोई यह कहे कि यहां जमीन को खोदो और चांदी के सिक्के  की झोली भरकर अपने घर ले जाओ, तो आपको ऐसे में कैसा लगेगा? स्वाभाविक सी बात है! आप ख़ुशी से झूम उठेंगे और कहेंगे बताओं कहां की जमीन खोदनी है, मैं रेडी हूँ। बिल्कुल ठीक ऐसी  ही एक खबर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने निकलकर आ रही है। दरअसल यहां के गांव वालों को खबर मिली है कि हमारे आस-पास के क्षेत्र की जमीनें चांदी के सिक्के उगल  रहीं हैं। जहां खोदोगे वहां तुम्हें सिर्फ सिक्के ही सिक्के मिलेंगे। ऐसे में यह खबर देखते ही देखते पूरे भीलवाड़ा जिले में फ़ैल जाती है, जिसके बाद वहां गांव से लेकर शहर ले लोग अपना डेरा जमा देते हैं। 

गांव वालों ने सिक्के पाने की ख़ुशी में खोद डालीं जमीने 

यह पूरी घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के अगरिया गांव का है। जहां लोगों को यह खबर मिलती है कि उनके क्षेत्र के आस-पास चांदी के सिक्के मिल रहे हैं। ऐसे में गांव वाले आव देखते है न ताव वह जमीन खोदना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अब यह प्रश्न उठता है कि आखिरकार यह हैरान और आश्चर्यचकित कर देने वाला खबर लोगों के बीच कैसे पहुंच गया ? 

बता दें कि गांव वालों ने दावा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से कच्ची सड़क की पगडंडी पर चांदी के सिक्कें पा रहें हैं। ऐसा एक दो गांव वालों के साथ नहीं बल्कि कई लोगों के साथ ऐसा हो गया है। इतने में खबर धीरे-धीरे सबको मालूम पड़ जाती है, फिर क्या था यह खबर गांव से लेकर शहर तक आग की तरह फ़ैल जाती है। 

क्या है इसके पीछे की कहानी ? जरा इसे भी समझे!

जानकारी के मुताबिक जिन गांव वालों ने चांदी के सिक्कों का मिलने का दावा किया है। वह भले ही इसे चांदी का सिक्का बता रहे हों, लेकिन अगर इसके पीछे इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो मालूम चलेगा इसका असल कनेक्शन साल 2016 से है। दरअसल जिन गांव वालों को चांदी के सिक्के मिले हैं उन पर 1916 लिखा हुआ है। और यह एक इंडियन रूपये है। जो अंग्रेजों ने अपने शासनकाल के दौरान चलाए थे। वही सिक्के के दूसरी छोर पर George V Emperor की फोटो लगी हुई है। ऐसे में यह सिक्के अंग्रेजों से आंदोलन के समय भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा लूट में गिरे होंगे या तो छुपाए गए होंगे। जो कि अब एक एक करके मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026