---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा बस हादसा, कईयों की मौत; राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा होने की खबर मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर एक अनियंत्रित बस जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों के मौत होने की खबर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा होने की खबर मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर एक अनियंत्रित बस जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों के मौत होने की खबर है। इस सड़क हादसे की चपेट में आने से करीब 24 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मोर्चा संभाल कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ लोगों को सुरक्षित रुप से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी बस

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि इसकी जानकारी मिलते ही दौसा के आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आनन-फानन में पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरु किया और घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि ये बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जयपुर जा रही थी लेकिन गंतव्य स्थल पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रभावित हुआ रेल संचालन

राजस्थान के दौसा में हुए इस भीषण बस हादसे के कारण रेल संचालन भी प्रभावित हुआ है। दरअसल हरिद्वार से जयपुर की ओर आ रही एक यात्री बस रविवार देर रात अनियंत्रित होकर जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी। इस हादसे को देखते हुए रेलवे कंट्रोल रूम ने तत्काल रुप से जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी अन्य तरह की घटना ना हो।

प्रशासन की ओर से एडीएम दौसा राजकुमार कासवा ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद 28 लोगों को अस्पताल में भेजा गया है। इसमें से 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 24 घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से एसडीएम को घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

कल का मौसम 4 June 2026

जून 3, 2026

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026