---Advertisement---

Rajasthan में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, मामले ने पकड़ा तूल

Rajasthan News: इस वक्त राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले में एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है। इसके बाद तो मानो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया हों, क्योंकि खबर ही ऐसी है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 21, 2023 7:01 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: इस वक्त राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले में एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है। इसके बाद तो मानो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया हों, क्योंकि खबर ही ऐसी है। वही ख़बरों की मानें तो आरोपियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, इसलिए फ़िलहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि मृतका  के घर वाले धरना पर बैठे गए हैं, इस पर उनका कहना है जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाता तब तक हम डेड बॉडी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं मामले को तूल पकड़ता देख फ़ौरन सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जाते है और आगे की पुलिसिया करवाई करते है।  

ये भी पढे़ं: Honduras के तमारा Jail में 41 महिला कैदियों की दर्दनाक मौत, दंगे में कोई जलकर मरा तो किसी को लगी गोली

परिवार वालों का क्या है कहना ?

आक्रोशित परिवार और गांव वालों ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम कराने से साफ़ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी मनोज, भागीरथ और दिनेश बिश्नोई नाम के शख्स ने एक साथ मिलकर छात्रा को खाजूवाला इलाके स्थित एक घर में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया, फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं जानकारी के मुताबिक बीकानेर जिले की रहने वाली यह छात्रा कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। ऐसे में अब कहा यह जा रहा है कि मृतिका और पुलिसकर्मी एक दूसरे को पहले से जानते थे, वहीं पुलिस ने इस बात का खुलासा किया कि मोबाइल से दोनों के बीच कॉल और चैट की गयी है।   

बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक का क्या है कहना ? 

बता दें कि कि बीकानेर जिले के पुलिस महानिरीक्षक “ओमप्रकाश” ने बताया कि छात्रा का शव हमें मंगलवार को खाजूवाला इलाके में मिला था। हम फ़ौरन हरकत में आते हुए दोषियों की तलाश शुरु कर दी। हम दोषियों को  छोड़ेंगे नहीं, हमें जैसे ही खबर मिली इसमें दो पुलिसकर्मी शामिल है, तो हमने तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस अब बारीकी से मामले की जांच कर रही है। साथ ही लड़की के परिवार को हम पोस्टमार्टम के लिए मना रहे hai।

ये भी पढे़ं: Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई 5 जिंदगियां खतरे में, अब तक कोई नहीं आया वापस सिर्फ 70 घंटे का ऑक्सीजन शेष

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026