---Advertisement---

Rajasthan News: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल! 100 से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले, Tina Dabi को मिली ये अहम जिम्मेदारी

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भजनलला सरकार की ओर से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2024 12:03 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भजनलला सरकार की ओर से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार ने कुल 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए इस आदेश में 20 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं चर्चित अधिकारी टीना डाबी (Tina Dabi) को बाड़मेर का जिला कलेक्टर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Rajasthan News)

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राजस्थान सरकार ने 108 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस कदम के तहत राजस्थान में जयपुर, जालोर, अजमेर, राजसमंद, चूरू, अलवर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, और सीकर के जिलाधिकारियों का ट्र्रांसफर हुआ है। वहीं इस फेरबदल में जयपुर और बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्त का भी स्थानांतरण देखने को मिला है।

कार्मिक विभाग कीओर से जारी की गई तबादलों की सूची हम यहां संलग्न कर रहे हैं जिससे कि आपको जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके। बता दें कि इस सूची को ‘संतोष कुमार पांडे’ नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है।

चर्चित अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान में कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई तबादला सूची में राज्य की चर्चित अधिकारी शुभ्रा सिंह को राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भास्कर ए सावंत को प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विस्तार विभाग, अश्विनी भगत को प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्त विभाग, श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग, रश्मि गुप्ता को जयपुर संभागीय आयुक्त, राजेश कुमार यादव को प्रमुख सचिव स्वायत्त शासन विभाग, हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर और गायत्री राठौड को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026