---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में इस तारीख से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग, शीतकालीन समय के हिसाब से संचालित होंगे संस्थान

Rajasthan News: शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राजस्थान में आगामी 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 30, 2024 5:56 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में स्कूलों की टाइमिंग में हुए बदलाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार इस वर्ष शिक्षण संस्थानों का समय 16 अक्टूबर से बदलेगा। इसके तहत राजस्थान (Rajasthan News) के अलग-अलग हिस्सों में स्थित विद्यालयों का संचालन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जा सकेगा। ऐसे में ये स्पष्ट हो चुका है कि राज्य में 15 अक्टूबर तक स्कूलों का संचालन ग्रीष्मकालीन समय के हिसाब से होगा और फिर 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय के अनुसार विद्यालय संचालित किए जा सकेंगे।

शिक्षा निदेशक का बड़ा फैसला

राजस्थान में शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने आज बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में 15 अक्टूबर तक स्कूलों का संचालन ग्रीष्मकालीन समयानुसार चलेगा। इस दौरान स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। वहीं 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा और राज्य के सभी स्कूल शीतकालीन समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि शिक्षक संघ ने इसकी मांग की थी ताकि बच्चों को सितंबर महीने में पड़ रही गर्मी और उमस से बचाया जा सके और स्कूलों का संचालन बेहतर ढ़ंग से किया जा सके।

क्या फिर बदल सकता है समय?

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग शिविरा पंचांग में फिर बदलाव कर सकता है। इसका आशय है कि भविष्य में स्कूलों की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव संभव है। दावा किया जा रहा है कि यदि 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव नहीं आया और सर्दी की हल्की दस्तक नहीं हुई तो शिक्षा विभाग एक बार फिर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय को विस्तार देकर तय समय में बदलाव कर सकता है। हालाकि इसके होने के संभावना बेहद कम जताई जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026