---Advertisement---

Rajasthan Paper Leak: BJP के CM आवास घेराव में पुलिस ने भांजी लाठियां, पुनिया- राठौड़ को लिया हिरासत में

बहुचर्चित पेपर लीक मामले को लेकर आज पार्टी अध्यक्ष सतीश पुनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद घेराव में लिए जैसे ही आगे बढ़े। भारी संख्या में लगी पुलिस बल से इन कार्यकर्ताओं की तकरार हो गई। पुलिस ने दोनों बड़े नेताओं पूनिया तथा राठौड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 4, 2023 10:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Paper Leak: चुनावी साल में राजस्थान का राजनीतिक मौसम दिनोंदिन बढ़ना शुरू हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस के बीच सड़कों पर संघर्ष की आज शुरूआत हो गई। बहुचर्चित पेपर लीक मामले को लेकर आज पार्टी अध्यक्ष सतीश पुनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद घेराव में लिए जैसे ही आगे बढ़े। भारी संख्या में लगी पुलिस बल से इन कार्यकर्ताओं की तकरार हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बेकाबू भीड़ को रोकने में नाकाम पुलिस को वॉटर केनन के साथ लाठियां भी भांजनी पड़ी। जिसके बाद दोनों बड़े नेताओं पूनिया तथा राठौड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

जानें क्या है भाजपा के प्रदर्शन की वजह

आज के इस धरना प्रदर्शन में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए बताया लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रदेश का युवा उपेक्षित, निराश, हताश महसूस कर रहा है। किसानों की हालत भी बड़ी दयनीय है न समय पर बिजली मिल रही है और न ही पानी। महिलाएं सुरक्षित नहीं। यह सरकार सो रही है इसलिए इसको जगाने के लिए ये विरोध प्रदर्शन करना जरूरी हो गया था।

ये भी पढ़ें: चुनावों से पहले CM Gehlot पर टूटी आफत, मानहानि का केस दर्ज होने से बढ़ेगी मुश्किल

भायुमो अध्यक्ष बोले कांग्रेस भयभीत

भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का कहना था कि पेपर लीक, बेरोजगारी और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा के घेराव से सरकार की नींद उड़ी हुई है। भायुमो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम कलेंडर देखकर ही लिया था। इसी को देखकर सरकार ने एक दिन पहले ही विधानसभा को रद्द कर दिया

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal का ऐलान, इसी साल दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़

 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026