---Advertisement---

RBSE 10th Result 2024: आखिर कब आएगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? जानें नतीजे जारी होने के बाद कैसे कर सकेंगे चेक?

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के लिए छात्रों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 28, 2024 3:53 अपराह्न

RBSE 10th Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के लिए छात्रों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर छात्रों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे इंतजार पर रोक लगा सकता है।

आरबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिस साइट पर जाना होगा।

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘रिजल्ट’ लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘Secondary Education (10th Class Result)’ लिंक पर क्लिक कर अनुक्रमांक नंबर दर्ज करना होगा।

अनुक्रमांक नंबर दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुनते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा के परिणाम नजर आएंगे। इसके बाद उम्मीदवार चाहे तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट करा सकता है।

ऑफिसियल वेबसाइट पर रखें नजर

राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 के बीच किया गया था। 10वीं के बोर्ड परीक्षा को बीते लगभग 2 महीने होने को हैं। ऐसे में कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को लगातार बोर्ड की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड 29 मई से 31 मई के बीच ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर छात्रों के इंतजार पर रोक लगा सकता है। हालाकि बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026