---Advertisement---

Sukhdev Singh Gogamedi: Karni Sena चीफ की हत्या से मची सनसनी, राजस्थान बंद का ऐलान; जानें ताजा अपडेट

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में बीते दिन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर सूबे में खूब सनसनी मची और आनन-फानन में प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर देखा गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 6, 2023 10:37 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 6, 2023 1:58 अपराह्न

Sukhdev Singh Gogamedi
Follow Us
---Advertisement---

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में बीते दिन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर सूबे में खूब सनसनी मची और आनन-फानन में प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर देखा गया।खबर है कि आज संगठन के लोगों ने राजस्थान बंद का ऐलान किया है। इसके साथ राज्य में पसरे तनाव को देखते हुए सभी स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से डीजीपी उमेश मिश्रा ने राजस्थान के लोगों के साथ श्री गोगामेड़ी के अन्य समर्थकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया जाएगा।

अलर्ट हुआ प्रशासन

राजस्थान की राजधानी जयपुर बीते दिन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड से दहली थी। इसके बाद से आनन-फानन में प्रशासन ने मोर्चा संभाला है। खबर है कि राज्य में तनाव के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जिससे किसी भी तरह की अन्य दिक्कत ना हो। वहीं प्रशासन की ओर से डीजीपी उमेश मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुए राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा राज्य भर में 80000 से ज्यादा पुलिसबल की तैनाती के साथ पुलिस की तमाम एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ये सारे कदम एहतियात के तौर पर उठा रहा है जिससे मामले को बढ़ने से रोका जा सके।

गोलियों से भूनकर की गई हत्या

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के साथ आसपास के राज्य में भी अपना प्रभाव रखते थे। उनकी लोकप्रियता उनके समर्थकों के बीच खूब देखने को मिलती थी। हालाकि बीते दिन जयपुर के श्यामनगर इलाके में उनके आवास पर ही उनकी हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली है और इससे इलाके में सनसनी है। प्रशासन लगातार इस मामले में लोगों से शांति बरतने की अपील कर रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में जुटे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। इस प्रकरण में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और दल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026