---Advertisement---

Rajasthan News: प्रदेश संगठन में खाली चल रहे पदों पर फंसा पेंच, जानें क्यों कांग्रेस हाईकमान ने लौटाई नियुक्तियों की लिस्ट ?

Rajasthan News: प्रदेश संगठन में खाली चल रहे पदों पर फिर पेंच फंस गया है। शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने नियुक्तियों की लिस्ट वापस लौटा दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 5, 2023 1:01 अपराह्न

Rajasthan Congress
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में खाली चल रहे पदों पर गहलोत-पायलट खेमे के बीच फंसा पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने नियुक्तियों की लिस्ट वापस लौटा दी है। कुछ दिनों पहले ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की सूची हाईकमान को भेजी थी। लेकिन, हाईकमान ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लौटा दिया है और इसमें संशोधन के निर्देश दिए हैं।

नए नामों पर दिल्ली में हुई चर्चा

कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिस्ट वापस लौटाए जाने के बाद मंगलवार (4 जून) को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बैठक हुई। बैठक में हाईकमान के निर्देशों के मुताबिक नए नामों पर चर्चा हुई। ये बैठक सुबस से दोपहर तक चली। जहां दोनों ने दिन भर कड़ी मशक्कत की। सूत्रों की मानें तो फिलहाल नाम तय नहीं हो पाए हैं। लेकिन जल्द नई सूची हाईकमान को सौंपी जा सकती है।

चुनाव से पहले कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बता दें कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, चुनाव से पहले कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में करीब 27 से 29 जिलाध्यक्षों के पद खाली चल रहे हैं। जबकि, पिछले दिनों जारी की गई प्रदेश सचिवों की सूची पर भी रोक लगा दी गई है। जिन नेताओं के नाम पर रोक लगी है, उनमें खासी नाराजगी है। पिछले सप्ताह ही PCC चीफ डोटासरा ने हाईकमान को सूची सौंपी थी। जिसके बाद हाईकमान को कई सारी शिकायतें मिली थी। शिकायतें मिलने के बाद हाईकमान से सूची वापस लौटाते हुए उसमें संशोधन के निर्देश दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026