---Advertisement---

रक्षा मंत्री के बयान पर AAP सांसद का पलटवार, Raghav Chadha बोले- ‘पंजाब के बारे में गलत जानकारी, मणिपुर पर दें ध्यान’

Raghav Chadha: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पंजाब को लेकर दिए बयान पर राज्यसभा में आम आदम पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा ने पलटवार किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 2:56 अपराह्न | Updated: जून 25, 2023 6:17 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पंजाब को लेकर दिए बयान पर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्‌ढा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को किसी ने पंजाब के बारे में गलत जानकारी दी है। पंजाब की कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की नेतृत्व वाली सरकार में आज जो अमन-प्यार-शांति व भाईचारा और कानून व्यवस्था है, वो दश्कों बाद देखने को मिला है। पंजाब पर उंगली उठाने से पहले आपको अपनी ओर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

रक्षा मंत्री मणिपुर पर दें ध्यान

AAP नेता राघव चड्ढा ने रक्षा मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि पंजाब पर ध्यान देने के बजाए आपको जल रहे मणिपुर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी BJP की सरकार है और केंद्र में भी। बावजूद इसके हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को पहले मणिपुर पर ध्यान देना चाहिए और उन राज्यों की ओर जहां कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद की जिम्मेदारी निभाना सीख लें।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने क्या कहा था ?

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को चिंता जाहिर की थी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की बैठक पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा था, ” जूगनुओं ने शराब पी ली है, अब वह सूरज को भी गाली देंगे’। उन्होंने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CM भगवंत मान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान को पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वे विपक्षी एकता में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Salary Hike: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में की बढ़ोतरी, इतना हुआ इजाफा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026