---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: PM Modi सहित इन राजनेताओं ने दी देशवासियों को बधाई, कहा- ‘रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख…’

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को बधाई दी है, जानिए बाकी राजनेताओं ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2024 10:05 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2024
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2024: भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन का भाई और बहन के लिए काफी महत्व है और वे एक-दूसरे की रक्षा करने का वचन लेते हैं। इस खास दिन पर हर तरफ हर्षोल्लास है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को इस त्योहार पर बधाई दी है। भाई बहन के इस पर्व के मौके पर आइए जानते हैं आखिर किन राजनेताओं ने दी है लोगों को बधाई। रक्षाबंधन का त्यौहार हर भाई बहन के लिए मायने रखता है और बहन अपने भाई की मंगलकामना और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है।

पीएम मोदी ने कहीं ये बात

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।”

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर दी बधाई

रक्षाबंधन पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।”

राष्ट्रपति ने कहीं यह बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।”

अमित शाह ने दी लोगों को बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”

प्रियंका गांधी ने भी दी खास बधाई

प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर कहा, “भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं। स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

जेपी नड्डा ने कहीं ये बात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि “भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारी पावन संस्कृति का यह उत्सव सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य व समृद्धि से परिपूर्ण रखे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

cm yogi adityanath

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026