---Advertisement---

Ranchi News: रांची के मॉल में युवक की गंदी हरकत ने मचाई सनसनी, लड़कियां हो जाएं सावधान

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। खबर है कि एक युवक मॉल में चोरी-छिपे लड़कियों के अपस्कर्ट वीडियो बना रहा था। हालाकि मॉल में वीडियो बना रहे इस युवक को पकड़ लिया गया और उसके फोन से सभी क्लिप डिलीट कर दिए गए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 5:25 अपराह्न

ranchi news
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। खबर है कि एक युवक मॉल में चोरी-छिपे लड़कियों के अपस्कर्ट वीडियो बना रहा था। हालाकि मॉल में वीडियो बना रहे इस युवक को पकड़ लिया गया और उसके फोन से सभी क्लिप डिलीट कर दिए गए। बता दें कि रेडिट नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात उपयोगकर्ता ने इस संबंध में जानाकरी साझा की है। उपयोगकर्ता ने लिखा है कि उसने एक व्यक्ति को स्पेगेटी ड्रेस पहने हुए लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाते हुए देखा।

ये है पूरा मामला

रांची के न्यूक्लियस मॉल में लड़कियों के साथ अपस्कर्ट वीडियो बनाने का मामला सामना आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी में एक अज्ञात उपयोगकर्ता लिखते हैं कि वो मॉल के पहली मंजिल पर थी तभी उसने देखा कि एक आदमी एक लड़की के करीब संदिग्ध रूप से खड़ा था। उस व्यक्ति ने परिधान के रुप में स्पेगेटी ड्रेस पहन रखा था और उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी। तभी उसके हाथ में हेलमेट नजर आया जिसमें मोबाइल भी था। पहले रेडिट उपयोगकर्ता ने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन फिर संदिग्ध होने पर उसने युवक का फोन चेक कर लिया।

न्यूक्लियस मॉल में फोन चेक करने करने के साथ ही सनसनी मच गई। उस युवक के फोन में कई लड़कियों व महिलाओं के वीडियो मिले जिसे डिलीट कराया गया। इसके साथ सबने मिलकर वीडियो बनाने वाले की पिटाई भी की जिससे उसे सबक सिखाया जा सके।

पहले ही हो जाएं सतर्क

तकनीक के बढ़ते चलन के साथ ही लोगों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। आए दिनों सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के अश्लील वीडियो आते हैं जिसके बारे में वीडियो में दिख रहे लोगों को नहीं पता होता। ये क्लिप धोखे के साथ बनाए जाते हैं। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं महिलाओं के साथ ही होती हैं। ऐसे में महिलाओं व लड़कियों को आज के दौर में बेहद सोच-समझकर रहना चाहिए। उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के कृत्य करने वालों से भी दूरी बनाकर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 24, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026