---Advertisement---

Ranchi News: उमस भरी गर्मी के बीच रांची में झमाझम बारिश के आसार! जानें अगले 24 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम?

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रांची के साथ आस-पास के इलाको में बदलते मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 25, 2024 1:08 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रांची के साथ आस-पास के इलाको में बदलते मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आज रांची के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।

मौसम का ये क्रम अगले 24 घंटों तक जारी रहने के आसार हैं और रांची के साथ झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 25 व 26 मई को भी बारिश व तेज हवा रहने की प्रबल संभावना है।

रांची में उमस भरी गर्मी

झारखंड की राजधानी रांची में बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच रांची के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। हालाकि बारिश की हल्की बूंदों के बीच उमस भरी गर्मी का क्रम लगातार जारी है।

मौसम विभाग ने मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उमस भरी गर्मी के बीच हल्की बारिश का ये क्रम आगामी 28 मई तक बरकरार रह सकता है। इस बीच 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है जिससे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

IMD की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने रांची के साथ झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए अपने रिपोर्ट जारी कर दिए हैं। इसके तहत रांची में आज यानी 25 मई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान आज काले बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं।

रांची (दिनांक)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमानपूर्वानुमान (IMD)
25 मई26 डिग्री36 डिग्री सेकाले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार।
26 मई25 डिग्री34 डिग्रीकाले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार।
27 मई25 डिग्री33 डिग्रीकाले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार।
28 मई25 डिग्री36 डिग्रीकाले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार।
29 मई26 डिग्री37 डिग्रीकाले बादल छाए रहने के आसार।
30 मई26 डिग्री37 डिग्रीकाले बादल छाए रहने के आसार।

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं और इन्हें IMD की आधिकारिक साइट से पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Punjab News

अप्रैल 1, 2026

Rain Alert 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026

Viral Video

अप्रैल 1, 2026

कल का मौसम 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026