---Advertisement---

Ranchi News: रांची के इस इलाके में खुला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा Butterfly Park, जानें क्या है इसकी खासियत

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में पूर्वी भारत के सबसे बड़े एयर बटरफ्लाई पार्क को खोल दिया गया है। इसके शुरु होने के साथ ही लोगों के अंदर खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 2:09 अपराह्न

ranchi news
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में पूर्वी भारत के सबसे बड़े एयर बटरफ्लाई पार्क को खोल दिया गया है। इसके शुरु होने के साथ ही लोगों के अंदर खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार इस बटरफ्लाई पार्क में 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों को लाया गया है। खबरों की मानें तो इन रंग-बिरंगी तितलियों की प्रजाति के आने से पार्क का खूबसूरत नजारा देखते बन रहा है। ये तितली पार्क भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 20 एकड़ जमीन के क्षेत्रफल में बना है। इसको बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आने की खबर भी है।

बटरफ्लाई पार्क की खासियत

रांची के ओरमांझी इलाके में भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शुरु किए गए तितली पार्क की खासियत को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि इस तितली पार्क को 20 एकड़ की जमीन में बनाया गया है। इसकी नींव 29 जून 2017 को झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा रखी गई थी। रघुवर दास ने मछलीघर का उद्घाटन करते हुए तितली पार्क के निर्माण का ऐलान भी किया था। हालाकि कोविड-19 के कारण पार्क के निर्माण कार्य को रोक दिया गया था जिसकी वजह से पार्क के उद्घाटन में विलंब हुआ।

रंग-बिरंगी तितलियों से सजा पार्क

रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में स्थित एयर बटरफ्लाई पार्क में 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियां रखी गई हैं। इसके साथ ही तितलियों के लिए सभी तरह के समुचित इंतेजाम भी किए गए हैं। इसके तहत 100 से अधिक तरह के फूलों के पौधे लगाए गए हैं जिस पर तितलियां बैठ सकें। खबर है कि इनकी संख्या के संतुलन को बरकरार रखने के लिए तितली प्रजनन केंद्र भी बनाया गया है। यहां तितलियां अपने लारवा से तितली पैदा कर सकेंगी।

सैलानियों के लिए खास इंतेजाम

रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नवनिर्मित बटरफ्लाई पार्क में सैलानियों के लिए भी खास इंतेजाम किए गए हैं। इसके तहत सैलानियों के चलने के लिए पाथवे और बैठने के लिए शेड का निर्माण कराया गया है। वहीं सैलानियों के लिए ग्रुप टिकट की व्यवस्था भी की गई है। खबर है कि सैलानी पार्क घूमने के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026