---Advertisement---

Ranchi News: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मदद दिलाने के नाम पर चुराया बच्चा, खबर से मची सनसनी

Ranchi News: राजधानी में अपराधी शातिराना तरीके से बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस्तेमाल कर बच्चा चोरी ही घटना को अंजाम दिया हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। यह हैरान कर देने वाली घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान इलाके की है। जहां कुछ अज्ञात लोग मुधे देवी नाम की एक महिला से उसका डेढ़ साल का बच्चा छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद मुधे देवी अरगोड़ा पुलिस थाने पहुंची और उनसे मदद मांगी। पुलिस के मुताबिक, मुधे देवी के बेटे का अपहरण कर लिया गया है।

दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं मुधे देवी

मधु देवी अपनी 8 साल बेटी और डेढ़ साल के बेटे रुद्र को लेकर 22 अक्टूबर को हिनू स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने गई थीं। पूजा पंडाल घूमने के बाद महिला मधु देवी अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एक ठेले पर चाट खा रही थी, उसी वक्त एक बाइक पर सवार अज्ञात महिला और पुरुष उसके पास पहुंचे।

मदद दिलाने के नाम पर चुराया बच्चा

बाइक सवार दोनों ने मधु से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को पांच-पांच हजार रुपए और एक मकान दे रहे हैं। बदमाशों ने महिला से पूछा कि क्या उसे इस बारे में कुछ पता है? जिसके बाद मधु उनके झांसे में आ गई और वह मधु को लेकर अरगोड़ा के हरमू बिजली ऑफिस पहुंचे।

इसके बाद दोनों शातिर मधु को लेकर एक घर पहुंचे और उसे वहीं इंतजार करने को कहा। इंतजार के दौरान मधु को उन्होंने बिस्किट ऑफर किए जिसे खाने के बाद मधु को चक्कर आने लगे। इसी के बाद बदमाशों ने मधु के गोद से उनके डेढ़ साल के बच्चे को छीन लिया और फरार हो गए।

CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस

मधु को होश आया तो उसका बेटा गायब था। मधु ने उसे आस-पास ढूंढने की कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित मां ने रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। इस घटना को करीब 3-4 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक बच्चे के बरामद करने में नाकाम साबित हो रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026