---Advertisement---

Ranchi News: रांची में इन 2 फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने की तैयारी, जाम से मिलेगी मुक्ति; जानें पूरी डिटेल

Ranchi News: झारखंड सरकार राज्य में सड़कों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इसके तहत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर को आपस में जोड़ा जाएगा।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 17, 2023 9:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड सरकार राज्य में सड़कों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इसके तहत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर को आपस में जोड़ा जाएगा। इस योजना के लिए प्राधिकृत समिति ने स्वीकृति भी दे दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में योजना को स्वीकृति मिल जाएगी जिसके बाद से निर्माण कार्य को शुरु किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत मेकन की ओर से आने वाले फ्लाई ओवर का डाउन रैंप सरना स्थल के पास उतरेगा। वहीं इसके दो विंग बायीं और दायीं ओर भी बनाए जाएंगे जो कि आगे जाकर योगदा सत्संग के पास कांटाटोली फ्लाईओवर से जुड़ता नजर आएगा।

ये है योजना

झारखंड सरकार की इस योजना के तहत मेकन की ओर से आने वाले वाहनों को अगर सिरमटोली के पास उतरना होगा तो वे सरना स्थल पर डाउन रैंप से उतर जायेंगे। वहीं अगर किसी को कांटाटोली की ओर जाना हुआ तो वे सीधे विंग के माध्यम से निकलकर कांटाटोली फ्लाईओवर पर चढ़ जाएंगे। वहीं अगर कोई व्यक्ति कांटाटोली की ओर से मेकन जाने का विचार कर रहा है तब वो फ्लाईओवर के माध्यम से सिरमटोली फ्लाईओवर के विंग से आगे निकल जायेंगे। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे स्थानिय लोगों के साथ दूर-दराज से भी आने-जाने वाले लोगों को फायदा हो सकेगा और वे आसानी से अपने सफर को पूरा कर सकेंगे।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

झारखंड सरकार ने कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर को बनाने की योजना बनाई थी। खबरों की मानें तो इसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ही स्थलिय निरीक्षण भी किया था। हालाकि सरकार के संज्ञान में ये मामला भी आया कि दोनों फ्लाईओवर के बन जाने के बाद भी सिरमटोली चौक जाम की स्थिति बनी रहेगी। अब इस दिशा में जाम से मुक्ति पाने के लिए सरकार ने निर्देश दिए कि पथ निर्माण विभाग दोनों फ्लाईओवर को आपस में जोड़े जिससे की स्थानिय लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। ऐसे में अब इस निर्देश के तहत यह योजना तैयार हुई है और कहा जा रहा है कि जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद से इससे संबंधित काम को शुरु किया जा सकेगा। दावा किया जा रहा है इस योजना से लोगों का सफर आसान हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment