Ranchi News: Aadhaar PVC कार्ड बनवाने के लिए अब नहीं खाने होने इधर-उधर के धक्के, घर बैठे फोन से करें ऑर्डर

Ranchi News: आधार रांची ऑफिस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके घर बैठे आधार पीवीसी बनवाने की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि इसके लिए आपको 50 रुपये चुकाने होंगे।

Ranchi News

Ranchi News

Ranchi News: भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में आधार के रांची (Ranchi News) ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बताया है कि आधार पीवीसी कार्ड बनवाने के लिए अब कोई भी परेशानी नहीं होगी। आधार के रांची ऑफिस ने घर बैठे पीवीसी कार्ड बनवाने की जानकारी दी है।

बनवाना है आधार पीवीसी कार्ड

आज के समय में आधार कार्ड बच्चों को स्कूल से लेकर बैंक खातों तक में आधार की जरूरत होती है। आधार कार्ड में कई निजी जानकारियां होती हैं। साथ ही बायोग्राफिक और डेमोग्राफिकल एरिया की भी अहम सूचना होती है। ऐसे में अगर आपके पास अभी तक पीवीसी आधार कार्ड नहीं है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खबर के जरिए आसानी से आधार पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं।

आधार रांची ऑफिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

आधार रांची ऑफिस ने अपने ट्वीट में लिखा, आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर दे सकते हैं। प्रमाणीकरण के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए आपको बस किसी भी मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, भले ही आपके आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर कुछ भी हो।

आधार रांची ऑफिस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इसके लिए सिर्फ 50 रुपये की फीस भरनी होगी।

इस तरह से बना सकते हैं आधार पीवीसी कार्ड

ऑर्डर होने के बाद कुछ दिनों में आधार पीवीसी कार्ड भारतीय डाक के जरिए आपके घर पर आ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version