---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड वासियों को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, ये हो सकता है रूट

Ranchi News: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के विस्तार कर रही है। ऐसे में रेलवे जल्द ही रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर सकती है। इस संबंध में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2023 12:53 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार कर रहा है। ऐसे में झारखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल रेलवे जल्द ही झारखंड को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने वाला है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले रविवार यानी 24 सितंबर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रांची (Ranchi News) रेलमंडल ने इस संबंध में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

रांची को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच और हावड़ा से रांची के बीच चलाई जाएगी। रेलवे की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। साथ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आठ कोच वाली हो सकती है।

सांसद संजय सेठ ने की रेलमंत्री से मुलाकात

वहीं, रांची के सांसद संजय सेठ ने संसद के विशेष सत्र के बाद रेल मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान रेलमंत्री ने सांसद को बताया कि जल्द ही रांची को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रेलमंत्री ने बताया कि वह जल्द ही रांची रेलमंडल और झारखंड की रेल परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए रांची आएंगे।

इस मार्ग पर चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

खबरों में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर दो मार्गो का मंथन जारी है। इसमें किस मार्ग पर कितने यात्री और इससे रेलवे को कितना राजस्व मिल सकता है। इस संबंध में विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है इसका पहला मार्ग रांची-मुरी-झालदा-पुरूलिया- टाटानगर-घाटशिला-झाड़ग्राम और खड़गपुर होकर चलाई जाएगी। वहीं, दूसरा मार्ग रांची-मुरी-बोकारो और धनबाद हो सकता है। हालांकि, इसके मार्ग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026